Ticker

6/recent/ticker-posts

धमतरी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत, महापौर रामू रोहरा ने किया अभिनंदन


 धमतरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के धमतरी आगमन पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री का नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने सेहरा डबरी स्थित अटल परिसर के सामने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का धमतरी आगमन जिले के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिल रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और महापौर रामू रोहरा के बीच नगर विकास, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने धमतरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेलीनसत्ती रवाना हुए।

Post a Comment

0 Comments