Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला सुकमा के ग्राम चितलनार गांव मे मसीही मानने के कारण एक युवक पर जानलेवा हमला, कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उत्पन्न करता है, हमलावरो पर हो तत्काल कार्यवाही नहीं तो करेंगे जिला सुकमा कलेक्टर दफ्तर का घेराव, धर्म के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं - नरेन्द्र भवानी



थाना पुशपाल जिला सुकमा अंतर्गत मसीही मानने के कारण युवक पर जान लेवा हमला, क्या यही है भाजपा की सुशासन सरकार, जिला प्रशासन करें हवलावरो पर कार्यवाही, नहीं तो करेंगे कलेक्टर दफ्तर का घेराव - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच



जिला सुकमा के जिम्मेदार अधिकारी मसीही समाज के अध्यक्ष का करते है अपमान, नहीं निभाते अपनी ज़िम्मेदारी क्या भाजपा सरकार मे यही सब देखना रह गया बाकी, जिम्मेदारो पर जिला प्रशासन करें नियमानुसार कार्यवाही, समाज के पदाधिकारियों का अपमान बर्दास्त नहीं - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच



मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर बताया है की जिला सुकमा के ग्राम चितलनार, थाना पुशपाल अंतर्गत, कल दिनांक 5 मार्च को संताल बढ़से युवक पर जान लेवा हमला किया गया उसे इतना मारा गया की उसका शरीर सूज सा गया और मारा केवल इसी लिए गया क्युकी यह युवा मसीही मानता है, यह कृत्य का हम पुर जोर निंदा करते है शर्मनाक कृत्य कहते है, जिला सुकमा प्रशासन को तत्काल हमलावरो पर कार्यवाही कर कानून व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए ताकि दुबारा कोई ऐसे धर्म के नाम पर कानून हाथ मे लेने का प्रयास ना कर पाए



भवानी ने बयान मे आगे बताया है की जिला सुकमा मसीही समाज के अध्यक्ष पा. विक्लिप सागर द्वारा लगातार ऐसे हमलो पर जिम्मेदार अधिकारियों से सम्पर्क कर न्याय की गुहार फोन के माध्यम से लगा रहे है पर ब्लॉक स्तर के अधिकारीयों को व्यवहार बिलकुल सही नहीं उनका कहना है की एक अधिकारी दूसरे से सम्पर्क करो कहते है तो दूसरा अधिकारी तीसरे से सम्पर्क करें कहते है और तो और जब स्थानीय थाना प्राभारी से उनके शिकायत पर भी सम्बंधित ऑफिसर का बात चित तक सम्मान जनक नहीं आखिर भाजपा सरकार मे इतना गैर जिम्मेदाराना कृत्य क्यूँ क्या यही सुशासन की भाजपा सरकार है बेहद चिंता जनक


भवानी ने बयान मे आगे स्पष्ट कहा है की जिला सुकमा मे दो से तीन बार कलेक्टर दफ्तर का घेराव हजारो की भीड़ मे कर चूका हूँ न्याय पाने के मकसद से और इस बार भी सड़क की लड़ाई लड़ूंगा अगर हमलावरो पर जल्द कार्यवाही ना हुवा तो एवं समाज के पदाधिकारीयों की किसी भी जायज शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करें जांच कर कोई रिस्पॉन्स ना देना या केवल विषय को हलके मे ले लेना यह कृत्य बर्दास्त नहीं और स्थानीय स्तर पर अगर कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते, पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सकते तो ऐसे अधिकारियों को अपना कुर्सी पद छोड देना चाहिए

Post a Comment

0 Comments