जगदलपुर के अनुपमा चौक में सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला का पैसे से भरा थैला चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरी नायक (22 वर्ष), निवासी पनारापारा, पूर्व से ही चोरी और लूट के मामलों में हिस्ट्रीशीटर रहा है।
घटना 12 अप्रैल की है, जब आरोपी नकाब पहनकर महिला का ध्यान भटकाकर पैसे का थैला लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया और उसके पास से 1,750 रुपये बरामद किए।
थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम ने तेजी और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की जा रही है।

0 Comments