माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति एवं पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण तथा पूना मारगेम- पुनर्वास से पुनर्जीवन से प्रभावित होकर किया गया आत्मसमर्पण।
जिला में लगातार सफल ऑपरेशनों, नये सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सुदृढ़ सड़क सम्पर्क तथा विकास कार्यो की बढ़ती पहुंच के कारण माओवादी संगठन का प्रभाव लगातार कम हो रहा है।
माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) जगदलपुर एवं सीआरपीएफ 02,74, 111, 223, 227 तथा कोबरा 201 वाहिनी के आसूचना शाखा की रही है विशेष भूमिका।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को परिणीत करने के उद्देश्य से लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है जिससे माओवादी संगठन समाप्ति की ओर है एवं विकासात्मक कार्य सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस द्वारा ‘‘पूना मारगेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है।जिससे प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से माओवादी संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 22 माओवादियों के द्वारा समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सुकमा श्री किरण चव्हाण (IPS), श्री एस अरूल कुमार, डीआईजी सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर, श्री गोपाल कुमार गुप्ता, कमांडेंट, 227 वहिनी सीआरपीएफ, श्री रोहित शाह (IPS), श्री नवीन कुमार यादव, द्वितीय कमान अधिकारी 227 वहिनी सीआरपीएफ ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमांडेन्ट सूचना शाखा रेंज फिल्ड टीम जगदलपुर, श्री गणवीर रवि बसंताराव उप कमांडेंट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री रविकांत सहारे, उप पुलिस अधीक्षक वि.आ.शा. एवं श्री सुखविंदर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री अजीत कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।
उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान कराये जायेंगा।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों का विवरण
1. गोंचे हुंगा पिता गोंचे आयता – ग्राम एलमपल्ली जीआरडी मिलिशिया कमांडर, निवासी एलम्मपल्ली (बेडमा) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
2. मड़कम बण्डी पिता धुरवा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
3. माड़वी हांदा पिता स्व. माड़वी हिडमा – पेद्दाबोडकेल* आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
4. मड़कम नन्दा पिता स्व. मल्ला – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
5. मड़कम रामा पिता मड़कम बुधरा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
6. मड़कम सोमड़ा पिता स्व. मड़कम बया – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
7. मिडियाम आयता पिता स्व. मिडियाम हुर्रा – बेड़मा आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
8. मड़कम चैतु पिता स्व. मड़कम सुक्का – बेड़मा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
9. माड़वी हुंगा पिता बुधरा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल करकापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
10. लक्ष्मी मुचाकी पिता दूला – रेवाली/पोदेम पंचायत केएएमएस सदस्या, निवासी पोरदेम गोटगुड़ेम थाना गादीरास जिला सुकमा।
11. गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा पिता बण्डी उर्फ बुड़ता – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी तिम्मापुरम पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
12. माड़वी दूला पिता जोगा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
13. कुंजाम केसा पिता स्व. मंगडू – बैयमपल्ली आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष, निवासी उरसांगल इत्तापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
14. वेको विज्जा पिता भीमा उर्फ बक्का – गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।
15. वेको हड़मा पिता वेको जोगा – गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।
16. मुचाकी सुक्का पिता स्व. नंदा – गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, निवासी गोगुण्डा उसकोनपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा।
17. माड़वी जोगा पिता स्व. भीमा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
18. मड़कम पाण्डू पिता स्व. हुंगा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
19. नुप्पो देवा पिता गगा – मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी कुमोड़तोंग पेरमापारा थाना पामेड़ जिला सुकमा।
20. भोगाम दसरू उर्फ सोना पिता बोटी – बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी उरसांगल बक्कापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
21. सलवम लखमा पिता भीमा – जोनागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी जोन्नागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
22. जगत उर्फ मुचाकी भीमा पिता जोगा – बेड़मा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी दुरमा नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।

0 Comments