राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
जगदलपुर, 7 फरवरी 2026/ देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय 'बस्तर पण्डुम' का शुभारंभ करने पहुंची हैं। राष्ट्रपति के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर अगवानी करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनका अत्यंत आत्मीय और गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने महामहिम का अभिनंदन किया। इसके साथ ही सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कतारबद्ध होकर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
लालबाग में आयोजित बस्तर पंडूम 2026 में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय परंपरा, लोक संस्कृति, जनजाति शिल्प, जनजाति व्यंजन एवं पेय पदार्थ, जनजातीय औषधि, जनजातीय चित्रकला, जनजातीय वेशभूषा-आभूषण और लोक जीवन से संबंधित लोकचित्र की प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की।
प्रदर्शनी में लगाए गए देवगुड़ी में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी माता की छायाचित्र को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रणाम कर देश की खुशहाली की कामना की
0 Comments