Ticker

6/recent/ticker-posts

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का खेल, ग्राम नियानार मे खुलेआम जारी हैँ, क्या यही सुशासन की सरकार - नरेन्द्र भवानी ने कहा यह गैर कानूनी कृत्य, जल्द हो कार्यवाही

जगदलपुर / मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर जिम्मेदारो पर बड़ा आरोप लगाते हुवे बताया हैँ की तहसील नानगुर जिला बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत नियानार मे अवैध रूप से शासकीय भूमि पर स्थानीय लोगो के संरक्षण पर बेचकर अवैध कब्ज़ा अतिक्रमण करने के उद्देश्य से जमीन पर मिट्टी मुरुम बिछा उसे प्लेन बराबर कर अतिक्रमण करने का कार्य किया जा रहा हैँ जो पूरी तरह से गैर कानूनी कृत्य हैँ, जिला प्रशासन तत्काल धारा 250 (छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959) व संशोधन) विधेयक-2025' के माध्यम से संरक्षण देकर खरीदी बिक्री करने वाले लोग पर तत्काल कार्यवाही करें, इस अवैध कब्जे की शिकायत जल्द ही तहसीलदार व जिम्मेदार पटवारी को किया जाएगा !

भवानी ने आगे बयान मे बताया हैँ की शासकीय भूमि को अतिक्रमण करने वाले इतना बेखौफ़ हो गए हैँ की उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैँ ना कानून का भय ना किसी और बात की चिंता ऐसे मे यह अवैध अतिक्रमण हटाए कौन नियमानुसार दोषियों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए इस मामले मे जल्द ही जिला के नई कलेक्टर से मिल लिखित शिकायत देकर इस अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की करूँगा मांग 

Post a Comment

0 Comments