जगदलपुर-- डबल इंजन सरकार में खोला गया सुपर स्पेशिलिटी अस्तपाल इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, इस मामले पर कांग्रेस ने भी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठाये है लेकिन दूसरी तरफ बस्तर भाजपा के नेता इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है, कि इस अस्पताल के खोले जाने से बस्तरवासियों को क्या क्या लाभ मिलने वाला है। लम्बे इंतजार के बाद सुपर स्पेशिलिटी अस्तपाल तो खुला, लेकिन खुलने के साथ ही यह मामला
मीडिया के साथ ही आम जनता में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि सुपर स्पेशिलिटी अस्तपाल के निजी हाथों में सौंपे जाने के बाद से ही यह सवाल उठ रहे है कि शहर के चर्चित डाक्टरो को वह अपने अस्तपाल में नियुक्ति करने से
अन्य सरकारी अस्तपालों की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए बनाया गया था लेकिन दूसरे जगहों के डाक्टरों को अपने यहां नियुक्ति देने से दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं खराब हो रही है। इस मामले पर कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया है, लेकिन बस्तर भाजपा के नेता इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है जबकि बस्तर की जनता को उनके जवाब का इंतजार है कि किन किन शर्तों में डबल
इंजन की सरकार ने निजी हाथों में सौपा था, क्या भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी नही बनती है कि वह सुविधाओं को उपलब्ध करायें, क्योकि सुपर स्पेशिलिटी अस्तपाल को खोलने की आवाज विधानसभा में जरूर उठी लेकिन अस्तपाल के खूलने के बाद भाजपा नेता इस पूरे मामले पर अभी तक मौन साधे हुए है। राजनीतिक जानकारों का कहना हैं कि भाजपा ने बस्तरवासियों की चिंता की बात हर मंच पर करने का दावा करते है लेकिन सुपर स्पेशिलिटी अस्पपाल के मामले पर वह क्यों बस्तरवासियों को भरोसा दिलाने में कामयाब नही हो पा रहे है कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के खुलने से बस्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहत्तर होगी, उन्होंने बेहत्तर उपचार के लिए रायपुर विशाखापट्नम या हैदराबाद अब नही जाना पड़ेगा।

0 Comments