Ticker

6/recent/ticker-posts

न्यायालय के फैसले से सत्य की जीत — आम आदमी पार्टी के नेताओं को मिली राहत लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण

 


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री अरविंद केजरीवाल जी को न्यायालय से मिली राहत तथा श्री मनीष सिसोदिया जी सहित अन्य नेताओं को मिली कानूनी राहत देश के लोकतंत्र, संविधान और न्याय व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है। यह निर्णय स्पष्ट रूप से साबित करता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत परेशान किया गया।

आप नेता समीर खान ने अपने बयान में कहा कि पिछले चार वर्षों से केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। तथाकथित शराब घोटाले के माध्यम से जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की राजनीति करने वाले नेता अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता को रोका जा सके। लेकिन आज न्यायालय के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता।

समीर खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हमारा संकल्प हमेशा से देश के गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े और आम नागरिकों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना रहा है। लोकतंत्र में अंततः जीत सत्य और न्याय की ही होती है, और आज का निर्णय उसी का प्रमाण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार, चाहे केंद्र में हो या राज्य में, राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। दिल्ली की सत्ता भले ही राजनीतिक षड्यंत्रों से हासिल की गई हो, लेकिन जनता का विश्वास और नैतिक विजय आम आदमी पार्टी के साथ है।

Post a Comment

0 Comments