जगदलपुर-- केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने जगदलपुर अंबिकापुर और बिलासपुर हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की, लेकिन जगदलपुर रायपुर हवाई सेवा बंद करने पर किसी को जिम्मेदार नही बताया, वैसे अंबिकापुर में हवाई सेवा बंद हो गई, जबकि जगदलपुर में चल रही हवाई सेवा की हालत भी खराब ही है, जगदलपुर से दिल्ली के बीच हफ्ते में तीन दिन चलने वाली हवाई सेवा अब सिर्फ एक दिन ही चल रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आये केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने जगदलपुर सहित छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा का श्रेय तो केंद्र सरकार को दिया लेकिन सवाल यह है कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद बंद करने का श्रेय किसकों जाता है, क्योकि अंबिकापुर हवाई सेवा बंद हो चुकी है वही जगदलपुर से चल रही हवाई सेवा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है, क्योकि विगत वर्ष जगदलपुर से रायपुर के बीच चल रही हवाई सेवा को बंद कर दिया गया, सांसद महेश कश्यप ने विमानन मंत्री को इस बंद सेवा को फिर से शुरू करने की मांग करने के बाद भी यह हवाई सेवा अभी तक शुरू नही हो सकी है, वही दूसरी तरफ जगदलपुर से दिल्ली के बीच एलाइंस एयर की हफ्ते में तीन दिन चलने वाली हवाई सेवा को एक दिन कर दिया गया है, जो यह संदेश देता है कि जगदलपुर से चलने वाली हवाई सेवा पर खतरे के बादल मंडरा रहे है। गौरतलब है कि कभी जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रोजाना जहाज उड़ान भरता है उसमें भी कटौती हो चुकी है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मंत्री जी हवाई सेवा शुरू करने का श्रेय तो ले रहे है लेकिन बंद करने का श्रेय किसको दिया जाये यह भी उन्हें बताना चाहिए क्योकि जगदलपुर एयरपोर्ट से हवाई जहाजों के उड़ानों की संख्या में कमी आना बताता है कि हवाई सेवा पर खतरे के बादल मंडरा रहे है डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी

0 Comments