रजत डे - जिला बस्तर
जगदपुर। विमतारा साकेटोरियम, शांति नगर रायपुर में सरस्वती साहित्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया गया था। यह महोत्सव सरस्वती प्रकाशन भिलाई और साईंनाथ फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस साहित्य महोत्सव में जगदलपुर के सुप्रसिद्ध साकेत रुद्र नारायण पाणिग्रही को सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया l इस सम्मान साहित्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाएँ और विशिष्ट प्रविष्टियाँ दी गईं l इस अवसर पर शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र, मोमेंटो, और 11000 प्रतिष्ठित राशि पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
छत्तीसगढ़ के वोकथ ग्रुप द्वारा कला साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जा रहा है l इस वर्ष सरस्वती साहित्य सम्मान 2026 का रुद्र नारायण पाणिग्रही वरिष्ठ लेखक एवं इतिहासकार को प्रदान किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात और श्रीमती नजमा खान के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में परिचर्चा के दो सत्र, ओपन माइक और सरस्वती नव लेखक सम्मान भी दिया गया। यह नव लेखक सम्मान छत्तीसगढ़ से 20 युवा लेखकों को प्रदान किया गया। सरस्वती नव लेखक सम्मान जगदलपुर के सौरभ आचार्य को भी प्रदान किया गया है।
कव्हर पेजर का हुआ अनावरण
रायपुर के, विमातारा स्टेडियम में रुद्र नारायण, पाणिग्रही द्वारा लिखित नई पुस्तक 'बस्तर की लोक कलाएं एवं संस्कृति' नामक पुस्तक का विमोचन नारायणपुर के डॉक्टर के साथ ही हुआ, भागेश्वर पात्र की पुस्तक हल्बा जनजाति, इतिहास एवं संस्कृति की भी पुस्तक का विमोचन हुआ।

0 Comments