Ticker

6/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी, नारायणपुर के जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री नरेंद्र नाग की घर से गिरफ़्तारी पर बोले आप पार्टी नेता समीर खान



आम आदमी पार्टी, नारायणपुर के जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री नरेंद्र नाग जी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लगातार उपेक्षा और दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। आज पार्टी के कई नेताओं को घर से उठाकर हिरासत में लिया गया है, परंतु उन्हें कहां रखा गया है इसकी स्पष्ट जानकारी तक नहीं दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

आम आदमी पार्टी के नेता श्री समीर खान ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है। परंतु बस्तर संभाग में स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। जब भी कोई व्यक्ति या संगठन भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को उजागर करता है, तो उसे परेशान किया जाता है और आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है।



पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। किंतु दक्षिण बस्तर में पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीति के कारण लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। पार्टी नेता श्री पल्लू भवानी ने कहा कि नारायणपुर में यदि हमारे साथियों को अवैधानिक रूप से हिरासत में लिया गया है, तो यह लोकतंत्र की हत्या के समान है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बस्तर में जनता की मूलभूत समस्याएं, विशेषकर पेयजल संकट, लंबे समय से बनी हुई हैं। इस संबंध में ज्ञापन और शांतिपूर्ण धरनों के माध्यम से प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जनसमस्याओं को उठाना अपराध माना जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर प्रश्न है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह गांधीवादी और संवैधानिक तरीकों से संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

आम आदमी पार्टी बस्तर में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपना संघर्ष जारी रखेगी !

Post a Comment

0 Comments