Ticker

6/recent/ticker-posts

पनारा (मरार) समाज की जिला कोर कमेटी गठित, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

  


जगदलपुर, बस्तर जिला (छत्तीसगढ़)। पनारा (मरार) समाज की जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 13 फरवरी 2026 को मरार समाज भवन, भाटागुड़ा (घाटपदमूर) में सम्पन्न हुई। बैठक में जगदलपुर, बकावंड, बस्तर, तोकापाल, दरभा एवं नानगुर तहसील से समाज के पदाधिकारी और मनोनीत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बैठक का शुभारंभ माँ भगवती शांकभरी माता की पूजा-अर्चना से किया गया। समाज के नाईक एवं प्रतिनिधियों की सहमति से श्री परमानंद पटेल (घाटपदमूर) ने पनारा (मरार) समाज, जिला बस्तर की आदर्श सामाजिक आचरण नियमावली का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता के साथ अपनी सहमति एवं आवश्यक सुझाव दिए।


सर्वसम्मति से समाज के विकास एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता हेतु जिला समिति का गठन किया गया। समिति में निम्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया—


▪ संरक्षक — श्री निलधर पटेल (नानगुर)

▪ अध्यक्ष — श्री परमानंद पटेल (घाटपदमूर)

▪ उपाध्यक्ष — श्री सुरेश पटेल (बस्तर)

▪ उपाध्यक्ष — श्री जलेंद्र पटेल (मंगनार)

▪ उपाध्यक्ष — श्री लक्ष्मीनाथ पटेल (बड़ेकवाली)

▪ सचिव — श्री नरेन्द्र पटेल (आमागुड़ा)

▪ कोषाध्यक्ष — श्री कार्तिक पटेल (रायकोट)

▪ कार्यकारी अध्यक्ष — श्री गोपाल राव (घाटपदमूर)

बैठक में समाज के समग्र विकास, सामाजिक एकजुटता तथा अनुशासनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments