Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्री एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

 


कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्री एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण



विद्यार्थी अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें- कलेक्टर आकाश छिकारा



बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुरुवार को तोकापाल विकासखंड के दौरा निरीक्षण के दौरान तोकापाल के प्री एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही छात्राओं से संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें, पढ़ाई के साथ ही एक जागरूक नागरिक बनने के लिए आत्मनिर्भर व्यक्ति बनें और टीम भावना से काम करने की क्षमता का विकास करें। भविष्य में क्या बनना है इस हेतु अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कक्षा नवमीं से बारहवीं तक प्रारंभिक तैयारियां कर लिया जाना चाहिए

Post a Comment

0 Comments