कांकेर पुलिस का ‘Cop of the Month’ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर टी आई जितेंद्र साहू सहित 5 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
उत्तर बस्तर कांकेर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में माह जनवरी 2026 के लिए “Cop of the Month” सम्मान प्रदान किया गया।
इस योजना के तहत जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं सराहनीय विवेचना कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह सम्मानित किया जाता है, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जा सके।
माह जनवरी 2026 के लिए सम्मानित पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं
श्री जितेन्द्र साहू, निरीक्षक, थाना कांकेर — आबकारी एक्ट व चोरी के प्रकरण में सराहनीय कार्य।
हेमलता परिहार, उप निरीक्षक, थाना अंतागढ़ — पास्को एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में विशेष भूमिका।
पुरूषोत्तम ठाकुर, थाना पखांजूर — हत्या के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार करने में अहम भूमिका।
प्र.आर. 595 चंद्रभान टेकाम, चौकी हल्बा — हत्या के 08 आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान।
आर.क्र. 319 शिवप्रसाद तारम, चौकी हल्बा — हत्या के 08 आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान।
आर.क्र. 196 दिनेश ध्रुव, साइबर शाखा — आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका।
इस अवसर पर सभी चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ एवं समर्पित पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जिला पुलिस कांकेर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।


0 Comments