Ticker

6/recent/ticker-posts

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी बस्तर द्वारा धरना प्रदर्शन

 


आज बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) बस्तर जिला इकाई द्वारा गोल बाजार चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।



धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी बस्तर के नेता दांती पोयम एवं जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से बेहद परेशान है। रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री, फल एवं सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है।



आप नेता समीर खान ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद कीमतों पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि बस्तर क्षेत्र में ट्रेन सुविधा की कमी के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में और अधिक वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी जनहित में आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश सह संघटन मंत्री समीर खान, जिला अध्यक्ष दांती राम पोयम,सुभम सिंह, राकेश कश्यप, नारायण,अमित कश्यप, अस्तु ,ईश्वर कश्यप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments