Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली पुलिस की तत्परता: गुम युवती 24 घंटे में सकुशल बरामद, टीआई शिवानंद सिंह की सराहनीय भूमिका

  कोतवाली पुलिस की तत्परता: गुम युवती 24 घंटे में सकुशल बरामद, टीआई शिवानंद सिंह की सराहनीय भूमिका



जगदलपुर, 11 फरवरी 2026।थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुई एक युवती को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कुमारी पम्मी भारती (उम्र 25 वर्ष), पिता सुरेंद्र भारती, निवासी महारानी वार्ड, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही हैं, के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा 10 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए लगातार तलाश की और 11 फरवरी को युवती को सुरक्षित खोज निकाला।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह ने किया। उनकी सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता की शहरभर में सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि टीआई शिवानंद सिंह के कुशल नेतृत्व और पुलिस टीम की मेहनत से एक परिवार की चिंता और पीड़ा का अंत हुआ, जो वास्तव में प्रशंसनीय कार्य है।

Post a Comment

0 Comments