Ticker

6/recent/ticker-posts

डीजे संचालकों की बैठक, समय सीमा व ध्वनि नियंत्रण के निर्देश

 


जगदलपुर, 11 फरवरी 2026।बस्तर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवानंद सिंह द्वारा ली गई।

बैठक में परीक्षा अवधि को देखते हुए रात्रि 10 बजे के बाद बिना अनुमति डीजे संचालन पर प्रतिबंध तथा ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बस्तर पुलिस ने सभी संचालकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments