भानूप्रतापपुर /कोरर नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोरर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी व अपहृता की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीड़िता को धमतरी में रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धमतरी पहुंचकर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।
इसके बाद आरोपी के अंबिकापुर में मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर विशेष टीम को वहां रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार मंडावी (29 वर्ष), पिता स्व. डोमार सिंह मंडावी, निवासी जोधापुर वार्ड क्रमांक 17, थाना सिटी कोतवाली धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 15 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, छत्रपाल सिंह, भुनेष्वरी भगत, प्र.आर. 138 लकेश रावटे, 334 योगेश मंडावी, 2383 लल्ली राम मंडावी, म.आर. 964 सुमित्रा गोटा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
0 Comments