Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत बांसला को महाशिवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात



 उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

जिला पंचायत कांकेर क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य आदरणीय देवेन्द्र टेकाम जी के द्वारा ग्राम पंचायत बांसला को पानी टंकी प्रदान किया गया ग्राम पंचायत बांसला के समस्त जनता आदरणीय देवेन्द्र टेकाम जी का आभार जताया।


ग्रामवासियों ने बताया कि बांसला की जनता कई वर्षों से पानी टंकी की मांग कर रही थी पर कोई ध्यान नहीं दिया जैसे ही आदरणीय टेकाम जी जिला पंचायत सदस्य नियुक्त हुए और उन्हें पानी टंकी की माँग किया गया तो गांव की समस्या को देखते हुएं तत्काल पानी टंकी की मांग को पूरा किया । इस अवसर पर लच्छूराम देहरी जी,तिलक दरो पटेल जी ,देवेंद्र टेकाम जी जिला पंचायत सदस्य, ज्वालाप्रसाद जैन,श्रीमती जमुना तिरसुनिया सरपंच ग्राम पंचायत बांसला, चिंटू देहरी बूथ अध्यक्ष,कमल देव जैन बूथ सचिव ,रोहित जैन,नकुल जैन अमृत तिरसुनिया, छगनलाल भू आर्य ख़ोरबहरा टंडिया ,दिनेश देहरी,हारून चक्रधारी,मिथलेश चक्रधारी, उत्तम नाग,एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments