भ्रामक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण
मैं, विक्रम पुजारी, प्रधान अध्यापक, शासकीय प्राथमिक शाला पटेल पारा, रूमरगांव, वर्तमान में उक्त विद्यालय में पदस्थ हूं।
पूर्व में मैं बालक छात्रावास मूली में प्रभारी अधीक्षक के पद पर कार्यरत था, परंतु दिनांक 1/01/2026 को मैंने विधिवत रूप से अधीक्षक पद का प्रभार श्री सुंदरम बघेल को सौंप दिया है। वर्तमान में मेरा छात्रावास के संचालन अथवा प्रशासन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।
इसके बावजूद कुछ समाचार माध्यमों में मेरे विरुद्ध भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित/प्रचारित किए जा रहे हैं, जिससे मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पूर्णतः निराधार एवं असत्य है।
अतः मैं समस्त मीडिया प्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर प्रकाशित न करें तथा तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ही समाचार प्रसारित करें।
सत्य एवं पारदर्शिता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भवदीय
विक्रम पुजारी
प्रधान अध्यापक
शासकीय प्राथमिक शाला पटेल पारा, उमरगांव

0 Comments