Ticker

6/recent/ticker-posts

(SIR)में नाम काटे जाने की शिकायत एवं 7 नंबर फॉर्म के दुरुपयोग के संबंध में जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन



आज आम आदमी पार्टी, बस्तर जिला के प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात कर(SIR)मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और 7 नंबर फॉर्म के दुरुपयोग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया कि बिना उचित जांच और पारदर्शी प्रक्रिया के किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाना चाहिए।

पार्टी नेताओं ने बताया कि जिले में आम लोगों के बीच यह आशंका व्याप्त है कि राजनीतिक दबाव के चलते कुछ व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं, जबकि अन्य दलों से जुड़े लोगों के नाम हटाने की तैयारी की जा रही है। यह स्थिति लोकतंत्र के मूल अधिकारों पर आघात है। भारत के संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार प्रदान किया गया है, जिसे किसी भी परिस्थिति में छीना नहीं जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आम जनता के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिस भी व्यक्ति का नाम सही और वैध है, उसका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। साथ ही 7 नंबर फॉर्म के उपयोग में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि(SIR)की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संचालित की जाए, ताकि किसी भी नागरिक के मतदान अधिकार का हनन न हो।

13/03/2026 को बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रदेश सह संगठन मंत्री ,समीर खान, जिला अध्यक्ष दांती पोयम, आरती पटनायक, जिला उपाध्यक्ष, ईश्वर कश्यप ,जिला अध्यक्ष यूथ विंग, अमित कश्यप, राकेश kasyap सोनू राम, और भी कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Post a Comment

0 Comments