जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय परिसंघ, जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)
रजत डे - जिला बस्तर संवाददाता
जगदलपुर। जगदलपुर स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान में ग्राहकों से निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से 20 से 30 रुपये अधिक राशि वसूले जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलना पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय है।
ग्राहकों द्वारा अतिरिक्त राशि के संबंध में आपत्ति करने पर दुकान के मैनेजर एवं कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने तथा “लेना है तो लो, नहीं तो चले जाओ” जैसे शब्दों का प्रयोग करने की जानकारी भी सामने आई है। यह आचरण उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है तथा आम जनता के सम्मान के विरुद्ध है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य आबकारी विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की जाती है।
जनहित में मांगें निम्नानुसार हैं :-
संबंधित दुकान की तत्काल जांच कराई जाए।
एमआरपी से अधिक वसूली पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
यदि शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा आगे उग्र आंदोलन एवं उच्च स्तरीय शिकायत की जाएगी।

0 Comments