महानिदेशक ,निदेशक एवं डी आई जी नगर सेना मुख्यालय रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आज नगर सेना कार्यालय जगदलपुर में कलेक्टर महोदय से नियमानुसार अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकालने की अनुमति प्राप्त कर शहर के मुख्य मार्ग लालबाग मैदान से कोतवाली चौक ,महावीर ,संजय मार्केट, चांदनी चौक, वीर सावरकर चौक, जमाल मील चौक, एयरपोर्ट चौक से होते हुए फायर स्टेशन तक लगभग 3 किलोमीटर।दो 238, फायर कर्मचारी ,एस डीआर एफ एवं नगर सैनिकों द्वारा पैदल मार्च करते हुए
आज अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली में सर्वप्रथम शहीद हुए फायर अधिकारी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर, आम नागरिकों, व्यापारी बंधुओं , स्कूल कॉलेज अस्पतालों, होटलों, दुकानों,एवं अपने वाहनों में अग्निशामक यंत्र लगाने, कचरों को ढेर में आग न लगाने, बिजली के खुले हुए तार न रखने, जंगलों में महुआ बिनने के नाम पर ग्रामीणों द्वारा आग न लगाने , बीजली तार के नीचे पैरावट का ढेर नहीं रखने के लिए एवं आग लगने की सूचना 112, 07782222899 मे दिए जाने के बारे में नारों के माध्यम से जागरुकता का प्रयास किया गया।



0 Comments