Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने शहीद स्मारक सिरहासर में पुलवामा में शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

 


आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शहर के सिरहासर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

      इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,सुषमा सुता,अमरनाथ सिंह,वेंकट राव,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, यूंका शहर अध्यक्ष निकेत राज झा,एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी,कमलेश पाठक, ललिता राव,नीतीश शर्मा,एस नीला,कमला भत्तरा,मनोज मंडावी,मोहसिन खान, हंसु नाग,देवांश दास, खीरेंद्र यादव,समीर कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments