गीदम में पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भाजयुमो ने किया स्मरण आयोजन
गीदम में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर देशभक्ति गीतों के बीच शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया गया।
0 Comments