नगर पालिका निगम जगदलपुर ने शहर की सौंदर्यता और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कई प्रमुख स्थानों को विज्ञापन बोर्ड, फ्लेक्स व बैनर हेतु प्रतिबंधित घोषित किया है।
प्रतिबंधित प्रमुख स्थल:
शहीद स्मारक सिरहासार, महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव स्मारक के सामने, सुभाष चंद्र बोस पार्क, चांदनी चौक, एयरपोर्ट के सामने पार्क क्षेत्र, अटल परिसर लालबाग, शहीद गुंडाधुर स्मारक गीदम रोड, महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल, भूमकाल चौक, धरमु माहरा पीजी कॉलेज चौक, बलिराम कश्यप व महेंद्र कर्मा मूर्ति स्थल, संजय बाजार पार्किंग, डिवाइडर व विद्युत पोल, दलपत सागर आईलैंड गेट व पुराना बस स्टैंड परिसर सहित अन्य स्मारक स्थल।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सामग्री जब्त की जाएगी और ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ व सुंदर जगदलपुर के निर्माण में सहयोग की अपील की है।

0 Comments