मामल मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर बताया हैँ जगदलपुर से लगे नियानार गांव मे धडले से शासन की सरकारी जमीनों को जमीन दलालो द्वारा मनमाने तरीके से बहारी लोगो को बेचा जा रहा हैँ लाखों की क़ीमत मे जो नियम विरुद्ध हैँ, मारेंगा बाईपास सड़क मे लगा यह गांव नियानार मे बाईपास से जुड़े शासकीय भूमियो पर धडले से इस इलाके मे हो रहे हैँ अतिक्रमण, और जिला प्रशासन हैँ बेखबर क्यूँ क्या शासकीय भूमि के रखवाले हैँ गैर जिम्मेदार जिला प्रशासन करें जांच करें अतिक्रमण भूमियो पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही !
भवानी ने आगे बयान मे कहा हैँ की नियानार बाईपास सड़क से लगे यह जमीन जिसका खसरा क्रमांक 759 हैँ एक माह पूर्व इस भूमि पर मट्टी डालकर उस पर समतल कर कब्ज़ा करने का कार्य किया जा रहा था,जिसका शिकायत तत्काल मेरे द्वारा पटवारी को किया गया एवं पटवारी ने त्वरित इस अतिक्रमण को रोकने का काम किया, किन्तु कल दिनांक 22 फ़रवरी को उसी भूमि पर एक मजदूर लगा के नीव खोदने का कार्य किया जा रहा था जिसका शिकायत मेरे द्वारा फिर पटवारी को किया गया और कार्य रुक गया, किन्तु इसके दूसरे दिन ही सुबह लगभग 11 बजे अशोक बघेल नाम ट्रू कॉलर मे दिखा रहा था उस नंबर से कॉल आया और कहने लगे फोन पर की आप क्यूँ उस जमीन पर कुछ नहीं बनाने दे रहे हो वह जमीन हमारा हैँ कहने लगे, मैंने कहा की वह जमीन सरकार की हैँ आप वहां कुछ नहीं बना सकते इतना कहने पर गन्दी गन्दी गाली गलौच करना शुरू कर दिए और तू इधर गांव आ कहकर धमकी देने कहना शुरू किये जिसके बाद मेरे द्वारा भी उन्हें कड़ाई से जवाब दिया गया कुलमिलाकर यह जमीन दलाल लोगो का हौसला इतना बढ़ गया हैँ की यह लोग अपने आप को ही बॉस समझ बैठे हैँ जबकि इनके द्वारा और बहुत से सरकारी जमीने को बेचा जा चूका हैँ जिसका सम्पूर्ण जानकारी जल्द ही स्वयं जिला कलेक्टर से मिल सभी सरकारी जमीन जिसका अवैध बिक्री हुवा हैँ अतिक्रमण मुक्त करने का आवेदन दूंगा एवं थाना परपा मे इस मामले पर लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग करूँगा ताकि ऐसे लोगो का हौसला और ना बड़े !

0 Comments