लोहाण्डीगुडा / खबर यह है की लोहाण्डीगुडा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम छिंदगांव जहाँ वर्ष 2024-2025 और 2025-2026 अंतर्गत मे यह दो वर्ष मे ही केवल 15 पंद्रहवी वित्त योजना मे लगभग दो वर्ष मे 1373570 लाख रुपय ( तेरह लाख तिहत्तर हजार पांच सौ सत्तर रुपय ) विकास कार्यो के नाम वेडर्स को भुगतान किया जा चूका, जिसके अंतर्गत कई कार्य का उल्लेख है ! किन्तु पड़ताल पर यह विषय जांच का विषय साबित हो जाता है की वर्ष 2025-2026 मे गांव के चार पारा मे हिरमा पारा, डूरकी पारा,बड़े पारा,डोंगापारा मे 4 नग मोटर स्थापना का कार्य पर ( 178000 लगभग एक लाख अठत्तर हजार ) का भुगतान दिनांक 27/7/2025 को एक साथ किया गया और प्रत्येक मोटर स्थापना का राशि 44500 रुपय चौवालीस हजार पांच सौ रुपय,अब जांच का विषय यह है की इतना महंगा मोटर की क्या आवश्यकता पड़ी की इतना हेवी मोटर स्थापना करना पड़ रहा है इस विषय पर ग्राम पंचायत सचिव से हमने सम्पर्क किया उनके कार्यो की ज्यादा जानकारी ना देते हुवे, हमारे सवालों पर कोई उत्तर देना उचित नहीं समझा जल्द ही ऐसे भुगतान कार्यो पर जिला पंचायत बस्तर मुख्यकार्यपालन अधिकारी से सवाल किया जाएगा
वही वित्तीय वर्ष 24-25 मे 890900 लाख रुपय 15 पंद्रहवि वित्त योजना अंतर्गत भुगतान किया गया कार्य इस प्रकार है 👇
(1) नलकूप खनन मोटर स्थापना
(2) नाली निर्माण कार्य
(3) मरम्मत कार्य
(4) सी सी सड़क निर्माण कार्य
(5) हेंड पम्प हेतु पाईप क्रय कार्य
(6) हेंड पम्प मरम्मत कार्य
तो वित्तीय वर्ष 25-26 मे 482670 लाख रुपय कार्यो पर भुगतान किया गया कार्य इस प्रकार है 👇
(1) सी सी रोड निर्माण कार्य
(2) नाली निर्माण कार्य
(3) भवन मरम्मत कार्य
(4) मोटर स्थापना कार्य हिरमा पारा
(5) मोटर स्थापना कार्य डूरकी पारा
(6) मोटर स्थापना कार्य बड़ेपारा
(7) मोटर स्थापना कार्य डेंगापारा
(8) टेप नल कनेक्शन कार्य आंगनबाड़ी हिरमा पारा
इन सभी कार्यो पर लाखों का भुगतान किया जा चूका है, इसमें से कई कार्य वास्तव मे जांच का विषय है जिसे जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर एक एक रुपय का भुगतान का हिसाब रखना चाहिए ताकि सही मायने मे गांव मे विकास की ओर पैसा का उपयोग हो और हो विकास

0 Comments