शान्ति नगर वार्ड पार्षद श्रीमती जोयस्टीन भवानी ने सीधे तौर पर कहा है,की जब वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे बस स्टैंड का विकास एवं आधुनिकरण विकास कार्य पर 5 करोड़ का प्रवाधान था,तो बस्टेण्ड का रेनोवेट करने की दिशा मे कार्य क्यूँ नहीं किया गया,और नहीं किया गया तो यह करोडो का जो प्रवाधान था कहाँ गया क्या यह जगदलपुर की जनता के साथ खिलवाड़ नहीं, जबकि बस स्टैंड शहर का आन बान और शान है इसकी बर्बादी बेहद चिंता जनक - पार्षद श्रीमती भवानी
मामले मे शान्ति नगर वार्ड पार्षद श्रीमती जोयस्टीन भवानी ने स्पष्ट रूप से बयान जारी कर कहा है की जब पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे बस स्टैंड का विकास एवं आधुनिकरण विकास कार्य पर 5 करोड़ का प्रवाधान था,तो बस्टेण्ड का रेनोवेट करने की दिशा मे कार्य क्यूँ नहीं किया गया,क्या यह जगदलपुर की जनता के साथ छलावा नहीं और अगर कार्य किया ही नहीं गया तो प्रवाधान का 5 करोड़ की राशि गया कहाँ, सवाल तो यह भी उठता है की क्या केवल जगदलपुर की जनता के सामने क्रेडिट मात्र लेने बजट मे यह सब लिखवाया जाता है या जो बोला गया है उस पर अमल भी करना ज़िम्मेदारी ही नहीं बल्कि फर्ज बन जाता है
श्रीमती भवानी ने आगे बयान मे कहा है की बजट मे विकास कार्य हेतु प्रस्ताव सुझाव माँगा तो जाता रहा है किन्तु क्या सच मे शहर को सुंदर व बेहद जरुरी विकास की ओर कार्य करना और ज़्यदा जरुरी हो जाता है पर ऐसा हो नहीं रहा, मै जगदलपुर शहर की आन बान शान बस स्टैंड की ही पहले बात करती हूँ पिछले सत्र मे हमने बकायदा अपना दाईत्व निभाते हुवे बसस्टैंड का रेनोवेट व बसस्टैंड के बिच गोमठी निर्माण व बस स्टैंड के पीछे एक पार्क का प्रस्ताव निगम के जिम्मेदारो के सामने रखी और बकायदा पिछले सत्र के बजट मे सुंदर शब्दों मे 5 करोड़ का प्रावधान भी रखा गया किन्तु दुःखद विषय यह रहा की हमारा वह बस स्टैंड जो पुरे जगदलपुर को और अच्छा नाम देता उसे संवारना छोड़ और ख़राब स्थिति मे छोड़ने की दिशा मे काम किया गया जो बेहद चिंता का विषय है,अब सवाल यह है की वह प्रवाधान का 5 करोड़ का राशि गया कहाँ और अगर केवल प्रावधान मे ही राशि को उल्लेख कर दिखाना मात्र मकसद है तो यह छल पूरी जगदलपुर की जनता के साथ है जो नहीं होना चाहिए !
शान्ति नगर वार्ड पार्षद श्रीमती भवानी ने बयान मे आगे कहा है की यह इस सत्र मे भी हमने लिखित प्रस्ताव मे बस स्टैंड को सुंदर बनाने का निवेदन किया है, बजट मे शामिल करने की विनीति की है अब देखना यह होगा की जिम्मेदार सजाने मे हमारे मदत करेंगे या केवल जुमले बाजी हाथ लगेगी
ठीक इसी प्रकार कुछ और कामो मे भी केवल प्रवाधान की स्थिति थी वह सभी कार्य व प्रवाधान राशि इस प्रकार है !
1- बस स्टैंड का विकास एवं आधुनिकी करण / विकास कार्य वित्तीय वर्ष 25-26 के बजट मे 5 करोड़ योजना मे प्रवधान था !
2- विधुत खम्बो का विस्तार कार्य पर - 50 लाख रुपय बजट मे प्रवधान था
3- सफाई व्यवस्था हेतु वाहन क्रय कार्य पर 1000 लाख यानी 10 करोड़ बजट मे प्रावधान था
4- आवारा पशुओ की समस्या से मुक्ति पर 25 लाख का बजट मे प्रावधान था
5-. महिला बेरोजगार एवं महिला स्व सहायता समूह को रोजगार पर 25 लाख बजट मे प्रावधान था
6- ट्रैफिक सिगनलों मे शेड निर्माण पर 50 लाख बजट मे प्रवधान था
7- ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर, गंगा मुंडा तालाब, पंडरी तरई तालाब एवं अन्य तालाबों की जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण हेतु - जल कुम्भी सफाई, गाद की निकासी, जल संरक्षण, किनारो का सुदृढ़ीकरण, वॉकवे, लैंड स्केपिंग, बैठने की व्यवस्था, बोटिंग सुविधा, और रात्रि प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने की कार्य पर 2000 लाख यानी 20 करोड़ का बजट 25-26 मे प्रस्तावित प्रवधान था
8- शहर के पार्को और मैदानो का विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य मे सिटी ग्राउंड, हाथा ग्राउंड, लालबाग़ मैदान, शहीद पार्क के साथ साथ शहर के विभिन्न पार्को के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्य पर बजट वर्ष 25-26 मे 500 लाख यानी 5 करोड़ का प्रावधान था
9- मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान मे सुविधाऐ हेतु शहर के विभिन्न मुक्तिधाम और कब्रिस्तान की सुविधाओ के विस्तार जैसे बाउंड्रीवॉल, पक्के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था पेयजल, शौचालय, और बैठने की व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और शान्ति हेतु वृक्षारोपण और रखरखाव के लिए बजट 25-26 मे 300 लाख यानी 3 करोड़ का प्रावधान था
10- एम.आर. रोड का निर्माण टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के प्रस्ताव अनुसार वीरसावरकर भवन से खपरा भट्टी तक एवं शहर के विभिन्न एम आर. रोड निर्माण हेतु वर्ष 25-26 के बजट मे 5000 लाख यानी 50 करोड़ का प्रावधान था
11- घाट निर्माण कार्य पर 200 लाख यानी 2 करोड़ का बजट मे प्रावधान रहा
यह सब कार्य जगदलपुर की जनता के सामने स्पष्ट रूप से बताना चाहती हूँ, किन्तु अब निवेदन यह यह की इस सत्र मे जिम्मेदार पूरी निष्ठा ईमानदारी से इन 11 कार्यो पर कितना काम किये, कितना खर्च किये और अभी उन कार्यो का स्थिति क्या है केवल कुछ मिनट निकाल जरूर जनता को जवाब देवें
पार्षद श्रीमती भवानी ने कहा है की जगदलपुर शहर ना केवल एक मात्र शहर है बल्कि हम सबकी आन बान शान है चाहे हम किसी भी राजनीति दल से आते हो हम सबका फर्ज बनता है हम इसे संवारे ना की केवल बजट के कागजो पर शब्दकोष का डायलॉग लिखकर भूल जाए और ऐसा होना भी नहीं चाहिए


0 Comments