जगदलपुर नगर निगम द्वारा,वित्तिय वर्ष 2024-25 और वर्तमान में डॉग कैचर की सेवाओं के संचालन पर गंभीर अनियमित्ता बेहद चिंता व जांच का विषय - जोयस्टीन भवानी /शान्ति नगर वार्ड पार्षद
उपरोक्त डॉग कैचर की सेवा पर जिन ठेकदार को चैयन किया गया, उसको कार्यादेश नगर निगम जगदलपुर द्वारा दिनांक 29/08/2024 को जारी किया गया जबकि उसमें अनुबंध दिनांक नही लिखा गया था तो बिना अनुबंध दिनांक के कार्यादेश किस कारण वश जारी किया गया जांच का विषय निगम आयुक्त से मांग है जांच कर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें - जोयस्टीन भवानी / पार्षद शान्ति नगर वार्ड
मामले शान्ति नगर वार्ड पार्षद श्रीमती जोयस्टीन भवानी ने जगदलपुर शहर मे डॉग कैचर की सेवा पर ठेके सिस्टम पर लाखों का खर्च एवं ठेका देने की प्रक्रिया पर गंभीर खुलासा करते हुवे कहा है की वित्तीय वर्ष 2024 - 2025 मे सही मायने मे यह सेवा हेतु लगाए गए पैसे सही काम पर खर्च नहीं किये गए है इसका कुछ सबूत इस प्रकार है
शान्ति नगर वार्ड पार्षद श्रीमती भवानी ने इस सेवा कार्य पर कहा है की, जगदलपुर नगर निगम द्वारा ठेकेदार का चयन किया गया,जिसका नाम मेसर्स ऐनिमल केयर सर्विसेस,पता सुन्दर बिहार कॉलोनी प्लाट नं. 111/ए कुरूद/भीलाई जिला-दुर्ग (छ.ग.) है,उसे कार्यादेश क्रमांक/2557 /न.पा.नि./ स्वा.शा/2024 जगदलपुर दिनांक 29/08/2024 को जारी किया गया,और उसमें अनुबंध दिनांक नही लिखा गया,बिना अनुबंध दिनांक के कार्यादेश किस कारण वश जारी किया गया क्या यह जांच का विषय नहीं है,एवं दिनांक 05/09/2024 को पूर्व में दर्शित कार्यादेश 29/08/2024 को संदर्भ में रखते हुए संशोधित कार्यादेश, क्रमांक/2678/न.पा.नि./ स्वा.शा./2024 जगदलपुर दिनांक 05/09/2024 किस कारण वश दुबारा जारी किया गया क्या यह जांच का विषय नहीं है मेरी मांग है की जगदलपुर नगर निगम आयुक्त तत्काल मामले पर जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करें
पार्षद श्रीमती भवानी ने आगे बयान पर बताया है की जगदलपुर नगर निगम द्वारा संशोधित कार्यादेश क्रमांक / 2678/न.पा.नि./ स्वा.शा./2024 जगदलपुर दिनांक 05/09/2024 को 500 नग आवारा कुत्तों का चयन बधियाकरण / रेबिज़ टीकाकरण के लिये किया गया पर किस आधार पर किया गया एवं बधियाकरण/रेबिज़ टीकाकरण के लिये निगम में वार्डों का चयन किया सवाल तो यह भी की किस प्रकार चैयन किया गया जबकि चयनित एवं कार्यादेश प्राप्त ठेकेदार ने जिन 500 में से पहले 220 कुत्तों फिर 265 कुत्तों का बधियाकरण किया गया कुल 485 कुत्तों का बधियाकरण / रेबिज़ टीकाकरण किया गया इस टीकाकरण प्रकिया के दौरान ठेकेदार ने टीकाकृत किये जा चुके कुत्तों की पहचान सुनिश्चित करने के लिये क्या किया
जबकि प्राप्त जानकारी अनुसार टीकाकरण करने की जो सूची प्राप्त हुई है, उसमें इन सभी कुत्तों का अलग-अलग दिनांक में सूचीबद्ध रूप से टीकाकरण करके उन्हें वहीं पर जिस जगह टीकाकरण करने के लिये उन्हें उठाया गया वहीं लाकर पूनः उन्हें छोड दिया गया जिससे इसकी सम्भवना प्रबल हो जाती है,कि कहीं उन्ही कुत्तों का दुबारा से टीकाकरण कर दिया गया हो क्या यह कार्य लाखों का खर्च बर्बादी हुवा जैसा नहीं दिखाई देता, क्यूंकि अगर दुबारा यह कार्य किया गया भी हो तो कैसे पता चल पायेगा की यह टिकाकरण कार्य नए कुत्ते के ऊपर किया गया हो जांच का विषय है, निगम आयुक्त निवेदन है तत्काल इस धुंदला कार्य पर कार्यवाही करें एवं निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश पत्र जारी करने पर त्रुटि या साजिस, एवं यह टिकाकरण करने का बिना योजना से किया गया कार्य पर जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करें
पार्षद श्रीमती भवानी ने नगर निगम पर इस कार्य पर फर्जी बिल स्वीकार कर भुगतान करने पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा है की, प्राप्त जानकारी अनुसरण यह दर्शित है की द्वितीय निविदा से चयनित ठेकेदार ऐनिमल केयर सर्विसेस ने दो चरणों में कुत्तों का बधियाकरण / रेबिज़ टीकाकरण का कार्य किया जिसके भुगतान के लिये ठेकेदार ने क्रमशः दिनांक 16/10/2024 को पहला बिल जो की 220 नग कुत्तों के बधियाकरण / रेबिज़ टीकाकरण जिसमे प्रति कुत्ता 1190.00 रू. की दर से 2,61,800.00 रू. का बिल जमा किया गया, जबकि उक्त बिल में जी.एस.टी. नम्बर कहीं पर भी अंकित नही है,और बिल कमांक भी अंकित नही है, तथा कितनी जी.एस.टी. दर उक्त कार्य में करो का विभाजन क्रमशः सीजीएसटी: आईजीएसटी और एसजीएसटी कही पर भी दर्शित नहीं है,तथा कहीं पर भी इन्क्लूसिव ऑफ़ ऑल टैक्सेज अंकित नहीं है (यानी उक्त राशि सभी करो समेत) अंकित नहीं है, इसी प्रकार उक्त ठेकेदार के द्वारा एक और बिल जिसका दिनांक 28/10/2024 जिसमें 265 नग कुत्तों के बधियाकरण/रेबिज़ टीकाकरण जिसमें प्रति कुत्ता 1190.00 रू. कि दर से 3,15,350.00 रू. का बिल जमा किया गया, और उक्त इस बिल में भी जी.एस.टी नम्बर अंकित नहीं है, फिर भी उक्त बिल में जी.एस.टी करो का विभाजन कमशः सीजीएसटी: आईजीएसटी और एसजीएसटी कही पर भी दर्शित नहीं है,तथा कहीं पर भी इन्क्लूसिव ऑफ़ ऑल टैक्सेज अंकित नहीं है,(यानी उक्त राशि सभी करो समेत) अंकित नहीं है।, तो फिर ऐसे बिलो को जगदलपुर नगर निगम द्वारा ठेकेदार से जिन बिलो में जी.एस.टी. कर से संबंधित कोई भी उल्लेख नहीं है निगम द्वारा किस कारणवश इन बिलो के ऐवज में ठेकेदार को भुगतान किये मै उस जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करती हूँ और कार्यवाही नहीं तो हर जरुरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटूंगी
श्रीमती भवानी ने बयान मे कहा है की इस निविदा प्राप्त करने के लिये संबंधित नियम व शर्ते प्रदान की गई जिसमें नियम व शर्तों की "कंडिका कमांक 28 में साफ-साफ अंकित है की बधियाकरण / रेबिज़ टीकाकरण हेतु पूर्व में किये गये कार्यों का अनुभव आवश्यक है" किन्तु प्राप्त जानकारी अनुसार निविदा में चयनित ठेकेदार ऐनिमल केयर सर्विसेस का कहीं पर भी इस कार्य के लिये जरूरी अनुभव प्रमाण पत्र नहीं है, तो बिना अनुभव प्रमाण पत्र के उक्त ठेकेदार को कार्य किस कारण वश जगदलपुर नगर निगम द्वारा दिया गया जांच का विषय तत्काल निगम आयुक्त से जांच की मांग करती हूँ
पार्षद श्रीमती भवानी ने कहा है की बधियाकरण/रेबिज टीकाकरण के कार्य को किए जाने के दौरान का फोटोग्राफ की प्रमाणित प्रतिलिपि पमे केवल 35 कुत्ते जो विभिन्न वार्ड में पकडे गए सिर्फ उन्ही की प्रमाणित प्रतिलिपि फोटो है,जबकि ठेकेदार द्वारा 485 कुत्तों का अधिक / विज टीकाकरण किया जाना बताया गया, साथ ही जानगरी में जो फोटोग्रफ की प्रति है उसमे समय से कोई भी फोटोग्राफ में जीयो लोकेशन टैगिंग कैरागार्जो लोकेशन गिंग कैनरा जिससे कार्य की प्रमाणिकता सत्य साबित हो सके तो कैसे माना जाए कि ठेकेदार द्वारा इतने सारे कुत्तो का टिकाकरण किया जा चूका है क्या यह लाखों का भ्रष्टाचार जैसा काम नहीं क्या नगर निगम आयुक्त इस गंभीर मामले पर जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करेंगे
पार्षद श्रीमती भवानी ने बयान मे कहा है की द्वितीय निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिये दो ठेकेदारों द्वारा आवेदन दिया गया दोनों ही ठेकेदारों के दिये गये आवेदन की लिखावट एक ही व्यक्ति द्वारा लिखी गई प्रतित होती है मिली प्रमाणित प्रति के आधार पर तो क्या निविदा के लिये आवेदन लेते समय इन फर्मों की प्रमाणिकता की जांच निगम द्वारा क्यूँ नहीं किया गया
पार्षद श्रीमती भवानी ने कहा है की सूचना प्राप्त अनुसार उसमे यह स्पष्ट रूप से दर्शित है कि जिन दो ठेकेदारों ने कमश वेटेनरी क्लिनिक्स और एनिमल केयर सर्विसेस ने निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिये जो आवेदन दिनांक 06/08/2024 को दिया उन्हें आपके द्वारा कोरे निविदा प्रपत्र 4 दिन पहले ही दिनांक 02/08/2024 को जारी कर दिया गया और निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के ऐवज में जो 750/- रू. की रसीद (मनि रिसिप्ट) दिनांक 06/08/2024 को जारी किया गया जिनकी रसीदों की कमांक रसीद बुक कमांक 6030 और रसीद कमांक 89 दिनांक 06/08/2024 एवं दूसरी रसीद जिसका रसीद बुक कमांक 6030 रसीद कमांक 88 है ऐसा किस कारण वश हुआ की जिस दिनांक में आवेदन दिया गया और निविदा प्रपत्र की शुल्क जमा रसीद दिनांक 06/08/2024 से 4 दिन पहले ही दिनांक 02/08/2024 को निविदा प्रपत्र जारी कर दिया गया इसका जल्द ही जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करें
वही श्रीमती भवानी ने जगदलपुर नगर निगम के जिम्मेदार वह अधिकारी जो इस कार्य पर निविदा प्रक्रिया से छेड छाड किये भुगतान को लेकर जो ठेकेदार का बिना नंबर बिना जी एस टी बिल स्वीकार कर भुगतान किया, बिना इस टिकाकरण कार्य का सही मूल्यांकन किये, लाखों का भुगतान कर देना जांच का विषय तत्काल जांच कर कार्यवाही की मांग करती हूँ, हूई गड़बड़ी पर प्रमाणित प्रति सबूत के साथ है मेरे विभाग जांच करें शुरू




0 Comments