Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद तोकापाल पिछले दो सत्र से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर "व्यय" या "निर्माण कार्य" जैसे सामान्य शब्दों का उपयोग करके, विशिष्ट कार्य (जैसे- सड़क, नाली, भवन) का विवरण न देना पारदर्शिता के नियमों के विरुद्ध है - आखिर क्यूँ जनपद तोकापाल मे ऐसा किया जा रहा है क्यूँ जांच का विषय

 


जनपद तोकापाल पिछले दो सत्र से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर "व्यय" या "निर्माण कार्य" जैसे सामान्य शब्दों का उपयोग करके, विशिष्ट कार्य (जैसे- सड़क, नाली, भवन) का विवरण न देना पारदर्शिता के नियमों के विरुद्ध है। - नरेन्द्र भवानी / संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच


मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर जनपद तोकापाल पर आरोप लगाया है की ऑनलाइन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर "व्यय" या "निर्माण कार्य" जैसे सामान्य शब्दों का उपयोग करके,जनपद तोकापाल अंतर्गत पंचायतो मे कार्यो का उल्लेख ना करना नियमविरुद्ध कृत्य, पंचायतो मे क्या काम हुवा किस काम पर कितना भुगतान हुवा यह पंचायत के लोगो को जानने का पूर्ण अधिकार है पर जनपद तोकापाल के जिम्मेदारो द्वारा कार्यो की एंट्री पर कार्य का नाम उल्लेख करने के बजाए कार्य हेतु व्यव, कार्य पर भुगतान, निर्माण कार्य पर, ऐसे शब्दों का उल्लेख कर नियमविरुद्ध कृत्य किया जा रहा है,जल्द ही जनपद तोकापाल अपने ऑपरेटर्स को सही एंट्री व कार्य के नाम पर एंट्री करने का आदेश जारी करें अन्यथा हमें दूसरा कदम उठाना पड़ेगा


भवानी ने बयान मे आगे कहा है की भुगतान वाउचर में किए गए कार्य का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए ताकि जनता जान सके कि पैसा कहाँ खर्च हुआ। ई-ग्राम स्वराज का मुख्य उद्देश्य कार्य-आधारित लेखांकन (Work-based accounting) है, न कि केवल सामान्य व्यय दिखाना और अगर जनपद तोकापाल पिछले दो तीन सालो से ऐसे कर रहे है तो इसका मुख्य मकसद क्या है, क्या निर्माण कार्य को छुपाना और जब कार्य सही हो रहा होगा तो कार्यो के नाम को छुपाना क्यूँ जांच का विषय है,ऑनलाइन भुगतान वाउचर में गतिविधि/कार्य का नाम (Activity/Work Name) स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाना चाहिए जो नहीं किया जा रहा है क्यूँ !


इस कृत्य की शिकायत जल्द ही हम बस्तर जिला पंचायत मुख्यकार्य पालन अधिकारी व राज्य के पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर करेंगे लेकिन यह व्यवस्था सुधारने की अपील करता हूँ

Post a Comment

0 Comments