Ticker

6/recent/ticker-posts

नौकरी लगाने के नाम पर रूपये क़ी ठगी करने के बाद पीड़ित द्वारा रुपए वापस मांगने पर डरा धमका कर पीड़ित के मोबाइल व मोटरसाइकिल को लूटने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 



बोधघाट टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही 

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 

आरोपी मूलत ग्राम दतावली फिरोजाबाद थाना मटसेना उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो धरमपुरा एल आई सी रोड जगदलपुर में रहकर घटना को दिया अंजाम 

नाम आरोपी :- मोहित यादव पिता चंद्रशेखर सिंह यादव उम्र 26 साल जाति अहीर निवासी ग्राम दतावली तहसील फिरोजाबाद थाना मटसेना उत्तर प्रदेश हाल मुकाम धर्मपुर लिक रोड थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़



रिपोर्टर - रजत डे

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नौकरी लगाने के नाम से 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार ) रूपये क़ी ठगी कर पीड़ित द्वारा रुपए वापस मांगने पर डरा धमका कर उसके मोबाइल वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को लूट कर भागने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

  ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 27.02.2026 को प्रार्थी प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप पिता मोहन कश्यप उम्र 20 वर्ष जाति बत्रा निवासी ग्राम राजनगर टू मलीपाड़ा थाना बकावंड जिला बस्तर छत्तीसगढ़ ने थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि प्रार्थी ने एस.एस.सी. (जीडी )की नौकरी के लिए फॉर्म भरा था! जगदलपुर में उसकी की मुलाकात मोहित यादव पिता चंद्रशेखर यादव ग्राम दतावली थाना मटसेना तहसील फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश जो वर्तमान में एल.आई. सी. रोड धरमपुरा जगदलपुर में रहता है से हुआ जो इन्हें बताया कि वह सी.आर.पी.एफ. के खुफिया पुलिस विभाग में हूं मेरे ऊपर के लोगों से अच्छी जान पहचान है!जिला सुकमा में सी.आर.पी.एफ. का वैकेंसी निकला है फॉर्म भर देना वहां तुम्हारी नौकरी लग जाएगी 3,00,000/ रुपये लगेगा बोला और प्रार्थी को अच्छे से पढ़ना कह कर बुक भी दिलाया, प्रार्थी को ठगी का आभास होने पर वह अपने मोटरसाइकिल से उक्त दिए गए रुपए को वापस मांगने के लिए गया तो आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमका कर उसके मोबाइल व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को लूटकर भाग गया था!प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, टीम के द्वारा आरोपी कोउत्तर बस्तर कांकेर से पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से उक्त आरोपी को दिनांक 28.02.26 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर,

उ. नि. - ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि - दिनेश उसेंडी

प्र.आर. - अहिलेश नाग,पवन श्रीवास्तव 

आरक्षक - परमानन्द भोयर, होरीलाल आर्मो

Post a Comment

0 Comments