आज दिनांक 22 मार्च 2026 को लालबाग स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पार्क में आगामी 14 अप्रैल, डॉ. अंबेडकर जयंती के भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डॉ. अंबेडकर जयंती को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी एवं रूपरेखा तैयार करने हेतु अगली बैठक दिनांक 27 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे पुनः डॉ. अंबेडकर पार्क, लालबाग में आयोजित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी समाज के प्रमुखजनों से अपील की गई कि वे अगली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें।
आज की बैठक में उपस्थित प्रमुखजन:
अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखडे, मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, ओबीसी महासभा बस्तर संभाग के दिनेश यदु, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रोजवीन दास, ओबीसी महासभा के अध्यक्ष रघु यादव, महेश चौहान, बंसी सहारे, नरेंद्र रंगारे, लखपति बोरकर, सतीश लोणारे, विजय बोरकर, कार्तिकराम कश्यप, प्रदेश महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी, डॉ मनीष मेश्राम रामू गणवीर, इमरान खान, अब्दुल रशीद पवार, बौद्ध समाज के उपाध्यक्ष सुचित्रा रंगारे, बौद्ध समाज के उपाध्यक्ष दीपिका वानखडे, वनिता गेडाम, निर्मला बोरकर एवं वर्षा ढोके सहित एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं मॉनेटरी के समाज प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में सभी एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं मॉनेटरी समाज के प्रमुखों से अपील की गई कि वे अपने-अपने समाज से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को 14 अप्रैल को आयोजित डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल करें, ताकि इस वर्ष जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर डॉ. अंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।


0 Comments