मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर आदिम जाती कल्याण विभाग द्वारा जिला खनिज संस्था न्यास ( D. M. F. T.) मद से छात्रावास, बालक आश्रम, प्री.मे. भवनो का जीर्णोद्धार कार्य पर लगभग 37900000 तीन करोड़ उन्यासी लाख रुपय की राशि 30 भवनो मे लगा चुकी है, यह राशि केवल भवनो का मरम्मत करने व अतिरिक्त कक्ष शौचालय वगेरा बनाने हेतु लगाया है, विभाग द्वारा यह कार्य को करने हेतु 12 ठेकेदारो को चुना जिसमे कुछ ठेकेदार 5-10 बिल्डिंग मे अकेले ही यह कार्यो को किये है
भवानी ने बयान मे आगे कहा है की चिडपाल, महकापाल, गुमडपाल, नेगानार, मारडुम, बढ़ाँजी, उसरीबेडा, धरमपूरा, लामड़ागुडा जहाँ लगभग 10-19 लाख की लागत से कार्य किया गया है वह जांच के दायरे मे आएगा, एवं अन्य भवन पर लगे लागत अनुसार कार्य भी देखने योग्य होंगे, जल्द ही उक्त शेष रहे भवन का स्वयं मूल्यांकन कर, सत्य सामने लाया जाएगा
भवानी ने बयान मे स्पष्ट रूप से कहा है की बड़े लागत से किये गए कार्य भवन मे सही मे जांच का विषय है, जल्द ही जिला कलेक्टर पास लिखित शिकायत दर्ज कर, संबंधित जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर कार्यवाही करूँगा मांग और कार्यवाही नहीं होने की स्थिति न्यायालय का दरवाजा खट खटाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दीखता जल्द ही बाकी सभी भुगतान का करेंगे खुलासा

0 Comments