Ticker

6/recent/ticker-posts

आज ग्राम पंचायत मिचनार 02 में संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके संदेशों पर चलने का आह्वान किया



आज ग्राम पंचायत मिचनार 02 में संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके संदेशों पर चलने का आह्वान किया

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल 2026 को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच एवं ग्रामवासियों ने संविधान निर्माता डॉ.बी. आर.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सरपंच जोगाराम पोयाम ने अम्बेडकर के विचारों, उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित जनों को उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

आज के कार्यक्रम में अंत में सभी ने मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments