Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के तहत गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल क्रमांक-1 ने आज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

उड़नदस्ता दल के प्रभारी अधिकारी श्री बी.आर. बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर, जिला बस्तर तथा दल सदस्य श्री रज्जी वर्गिस, श्री रत्नेश बैंजामिन एवं श्रीमती सतरूपा मिश्रा द्वारा 20 फरवरी 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं के भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान तीन केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के अंतर्गत नगरनार, आड़ावाल एवं मारकेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उड़नदस्ता दल ने परीक्षा के शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने, अनुचित साधनों पर रोक लगाने तथा केंद्रों की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश केंद्राध्यक्षों को दिए। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में परीक्षा सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

Post a Comment

0 Comments