लोहाण्डीगुडा जनपद के ग्राम मारीकोडेर मे सड़क नाली निर्माण मरम्मत कार्य पर लाखों का भुगतान, काम के नाम पर जनपद अधिकारियों की मिलीभगत से हो गया लाखों का भ्रष्टाचार तत्काल जिला प्रशासन करें जांच दल गठित, करें जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही, और कार्यवाही नहीं तो आरोप सही - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच
मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर जनपद लोहाण्डीगुडा के जिम्मेदार अधिकारी, कार्य से जुड़े इंजीनियर और सरपंच सचिव पर ग्राम मारीकोडेर मे सड़क मरम्मत, निर्माण कार्य, मुरूमीकरण व नाली निर्माण कार्य, चबूतरा निर्माण कार्य पर खुलकर भ्रष्टाचार देखने को मिला, कार्य जांच के दायरे मे, वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे 15 पंद्रहवि वित्त मद से इन कार्यो पर लगभग 16 लाख भुगतान किया जा चूका जबकि कार्य दिखा ही नहीं, हुवा ही नहीं, चौकाने वाला विषय हैँ यह की बिना गुडवत्ता प्रतिवेदन पत्र प्राप्त के भुगतान होता नहीं, दूसरा विषय कार्यो के देख रेख करने वाले अधिकारी आखिर कैसे यह निर्माण कार्यो पर भुगतान की सहमति दी जांच का विषय हैँ ऐसे अधिकारी क्रमचारियो पर जांच होना बेहद जरुरी और उससे भी ज़्यदा जरुरी जनपद कार्यालय के कप्तान की भूमिका जबकि इनके देख रेख मे ही सभी निर्माण कार्य सम्पन्न होना हैँ जो नहीं हुवा जिला प्रशासन करें जांच हुवा भ्रष्टाचार साफ साफ दिख जाएगा जांच उपरांत हो उचित कार्यवाही, करें रिकवरी ताकि सही मायने मे मारीकोडेर का हो सके विकास
भवानी ने बयान मे स्पष्ट रूप से कहा हैँ की जब यह कार्य को देखने मारीकोड़ेर पहुंचे तो यह लूट देख कर ही समझ आगया की ऐसे काम किसी एक के मिलीभगत से नहीं हो सकता, इसी लिए ऊपर से लेकर निचे तक जिम्मेदार अधिकारी क्रमचारी इस भ्रष्टाचार के जिम्मेदार हैँ तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए - भवानी ने बताया हैँ की यह तो केवल एक पंचायत हैँ अभी लगभग 30-40 पंचायत का मूल्यांकन शेष हैँ जल्द ही दूसरे पंचायतो का भी कार्य सबके सामने आएगा पर सही मायने मे ग्रामीण इलाका का विकास कराए जनपद के जिम्मेदार अधिकारी ऐसे करवाएंगे काम तो ग्रामीण क्षेत्र का विकास केवल सपना ही रह जाएगा

0 Comments