Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम सोनारपाल में सात दीवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

 


महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वाविद्यालय दुर्ग के अन्तर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सोनारपाल बस्तर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम सोनारपाल में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में माननीय श्री दया राम बघेल जी सरपंच ग्राम पंचायत सोनारपाल उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अथिति के रूप में डॉ जी. पी नाग अधिष्ठाता, क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर, माननीय श्री कैलाश मौर्य जी उप-सरपंच ग्राम सोनारपाल एवं श्री संतो राम बघेल जी अध्यक्ष ग्राम सभा सोनारपाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर ईशु साहू अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसधान केंद्र सोनारपाल ने किया। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्बोधन की कड़ी मे डॉ ईशू साहू अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसथान केंद्र सोनारपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए कहा की स्वयंसेवक समाज के विकास के साथ साथ राष्ट्र एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम के, मुख्य अतिथि माननीय श्री दया राम बघेल जी सरपंच ग्राम सोनारपाल ने स्वयं सेवको को अनुशासन एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया, विशिष्ट अतिथि डॉ जी. पी. नाग अधिष्ठाता क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को बताते हुए लोगों को शिक्षा, स्वस्थ्य, कृषि, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने प्रेरित किया, माननीय श्री कैलाश मौर्य उप सरपंच ग्राम सोनारपाल ने नशा मुक्ति, नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्र छात्राओ को प्रेरित किया एवं श्री माननीय संतो राम बघेल, अध्यक्ष ग्राम सभा ने स्वयं सेवको को निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम डॉ सुमित, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने 7 दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा को विषतार से बताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारीगण छात्र छात्राये एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे अंत में डॉ रिनु ने सभी अतिथियो, स्वयं सेवको एवं ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments