Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर संजय पांडे ने किया निरीक्षण स्वच्छता, विकास और जनसुविधा कार्यों को दी गति

 


जगदलपुर:-महापौर संजय पांडे ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की टीम, एमआईसी मेंबर एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे।

झीरम घाटी शहीद स्मारक परिसर का किया निरीक्षण

महापौर संजय पांडे लालबाग स्थित झीरम घाटी शहीद स्मारक परिसर पहुंचकर मरम्मत कार्यों एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह स्थल शहीदों की स्मृति से जुड़ा हुआ है इस कारण इसकी गरिमा के अनुरूप रखरखाव किया जाए तथा नियमित स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।

 मोहन नगर में 12 लाख की पुलिया का भूमि पूजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत मोहन नगर में 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया गया। इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आसपास के मोहल्लों का संपर्क सुगम होगा।

Post a Comment

0 Comments