Ticker

6/recent/ticker-posts

बालक आश्रम सुलेँगा जिसका डाइसकोड 22152404516 है यहाँ जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों रुपय का हुवा भ्रष्टाचार, खुलासे के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही क्यूँ नहीं

  




बालक आश्रम सुलेँगा जिसका डाइसकोड 22152404516 है यहाँ जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों रुपय का हुवा भ्रष्टाचार जिसका खुलासा मिडिया के माध्यम से करने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही क्यूँ नहीं क्या भाजपा की सरकार मे मिल रहा भ्रष्टाचार कृत्य को संरक्षण - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच 


मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर जिला प्रशासन बस्तर और भाजपा की डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा है की लोहाण्डीगुडा ब्लॉक अंतर्गत ऐसे कई बालक आश्रम व कन्या आश्रम है जहाँ जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों के घोटाले की जा चुके है, सम्बंधित डीपार्टमेंट ने भी सत्यापित जानकारी देते हुवे बताया है की कार्य पूर्ण व राशि स्वीकृत एवं गुणवत्ता जांच प्रतिवेदन प्राप्त और इसी सत्यापित जवाब को देखने बाद मै कई आश्रमो का मूल्यांकन स्वयं किया जिसमे से बालक सुलेँगा जाना हुवा जहाँ जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों रुपय स्वीकृत कार्य पूर्ण का सत्यापित जानकारी था जबकि मौके पर एक अधूरा निर्माण पड़ा बिल्डिंग भवन देखने को मिला जो बेहद गुडवत्ताहिन तरीके से बना हुवा है वह भी खंडर जैसा हालत की स्थिति मे अतः उस भवन सज्जो का हाल ऐसा दिखा की कभी भी वह सज्जा गिर सकता है तो सवाल यह है की कार्य के नाम पर इतना लाखों रुपय स्वीकृति क्यूँ और जब लाखों रुपय सुवकृत है ही तो बच्चों के लिए अच्छे भवन का निर्माण क्यूँ नहीं और ऐसे लूट का सबूत के साथ खुलासा के बाद भी कोई कार्यवाही क्यूँ नहीं क्या यह मान लिया जाए की भाजपा की डबल इंजन सरकार मे भ्रष्टाचार कर चुके अधिकारी ठेकेदारो को बचाया जा रहा जबकि ऐसी ही भ्रष्टाचार अन्य कई और बालक आश्रम मे किया जा चूका है और कार्यवाही नहीं तो आरोप सही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भी इस विषय पर आगे आना चाहिए क्युकी सवाल हमारे बच्चों की पढ़ाई लिखाई से जुडा है 


  भवानी ने आगे बयान मे कहा है की बालक आश्रम सुलेँगा डाइसकोड 22152404516 - यहाँ अतिरिक्त कक्ष ख़राब क़्वालिटी से केवल दिवार खड़े मिले खंडर जैसा हाल, शौचालय निर्माण स्नान गृह निर्माण कार्य भी देखने नहीं मिला जबकि यह कार्य होना था जिसके लिए राशि स्वीकृति दिया गया था और यह कार्यो मे विभाग द्वारा मूल्यांकित राशि वर्ष 22-23 मे 912826 नौ लाख बारह हजार आंठ सौ छब्बीस रुपय भुगतान किये तो वर्ष 23-24 मे 18.74 लाख स्वीकृत राशि हूई, इतने लाखों रुपय इस आश्रम को ठीक करने सुधारने हेतु मिला यह कार्यो को पूर्ण बताया गया बावजूद लूट भ्रष्टाचार आखिर कैसे बिना विभागीय अधिकारियों के संरक्षण के ऐसा कर पाना संभव नहीं और तो और आश्रम के अधिक्षक द्वारा बाकायदा गुडवत्ता जांच प्रतिवेदन पत्र दिया गया हैँ, जब काम ही गड़बड़ हुवा तो गुडवत्ता प्रतिवेदन पत्र क्यूँ देना 


भवानी ने आगे कहा है की जिला प्रशासन बस्तर ऐसे मामलो मे जांच दल गठित अगर इस आश्रम पर जांच कर कार्यवाही हूई तो जिला अंतर्गत बहुत सारे बालक आश्रम और कन्या आश्रम मे हुवे घोटाले की सूची सबूत के साथ प्रेषित करूँगा और कार्यवाही नहीं तो आरोप सही माना जाएगा और यह भी कहना सही होगा की दोषियों को संरक्षण देने का काम यह भाजपा सरकार कर रही है


Post a Comment

0 Comments