Ticker

6/recent/ticker-posts

तोकापाल ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नकुल मौर्य का भाजपा पर बड़ा पलटवार; बोले- "मेरी निष्ठा सदैव कांग्रेस के प्रति रही, भाजपा के किसी कार्यक्रम में कभी नहीं गया



 तोकापाल ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नकुल मौर्य का भाजपा पर बड़ा पलटवार; बोले- "मेरी निष्ठा सदैव कांग्रेस के प्रति रही, भाजपा के किसी कार्यक्रम में कभी नहीं गया

बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के नवनियुक्त तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष नकुल मौर्य ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी राजनीतिक निष्ठा स्पष्ट की है। जिला अध्यक्ष अभिषेक डेविड द्वारा जारी आधिकारिक कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद से ही विपक्षी खेमे में हलचल तेज है।

*लगातार सक्रियता:* नकुल मौर्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में सम्मिलित होते आ रहे हैं। उन्होंने कभी भी भाजपा की किसी बैठक या राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है।

*भाजपा के दावों की सच्चाई:* मौर्य ने खुलासा किया कि उन्हें पूर्व में भाजपा द्वारा केवल बहला-फुसलाकर कार्यालय ले जाया गया था, लेकिन उन्होंने न तो उनकी सदस्यता ली और न ही उनके किसी आयोजन में शामिल हुए।

*कांग्रेस के प्रति समर्पण:* भाजपा कार्यालय ले जाए जाने के मात्र तीसरे ही दिन, उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष सहदेव नाग एवं पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी के समक्ष विधिवत रूप से कांग्रेस प्रवेश किया था। तब से वे निरंतर पार्टी की मजबूती के लिए मैदान में डटे हुए हैं।

"भाजपा मेरी नियुक्ति से डर गई है, इसलिए झूठी अफवाहें फैला रही है। सच्चाई यह है कि मैंने आज तक भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं की है। मेरी पहचान और मेरा काम हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहा है।" 

     "मैं पूरी निष्ठा के साथ युवा कांग्रेस को मजबूत करने और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने का काम करूँगा।"

— नकुल मौर्य, अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कांग्रेस तोकापाल

Post a Comment

0 Comments