छत्तीसगढ़ मे भाजपा द्वारा नया धर्मांतरण कानून लागू करना उनका अपना विचार हो सकता है, लेकिन 10 साल पहले से ही मामला कोर्ट मे विचारणीय है बावजूद दुबारा ऐसे कानून विधानसभा मे पास करना केवल राजनीति रोटी सेकने का प्रयास बेहद दुःखद विषय छत्तीसगढ़ महामहिम राज्यपाल जी से निवेदन ऐसे बिल पर ना करें विचार - नरेन्द्र भवानी / संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच / कांग्रेस सदस्य
सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण कानून के मामले में व उस कानून के दुरूपयोग के कारण भारत के 12 राज्यों को लिखित जवाब माँगा जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य भी है शामिल ऐसे मे मामला अभी भी है विचारणीय फिर छत्तीसगढ़ मे भाजपा द्वारा दोबारा धर्मांतरण कानून बना के लागू करने की बात हास्यपद - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच /कांग्रेस सदस्य
मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेस के सदस्य एवं जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर वर्तमान धर्मांतरण कानून को लेकर बयान जारी करते हुवे सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ भाजपा को अपने पैर मे कुल्हाड़ी मारने जैसा कृत्य कर दिए भाजपा ने और यह कानून लागू करने का केवल एक ही मकसद केवल और केवल धर्म की राजनीति भट्टी पर अपना रोटी सेकना बेहद हास्यपद कदम
भवानी ने बयान मे कहा है की हम हास्यपद कदम इसी लिए कह रहे है क्यूंकि यह कानून छत्तीसगढ़ मे भाजपा बना के विधानसभा मे पास करने का काम कर सकते है क्यूंकि बहुमत उनका है,पर राज्य मे विधिवत यह कानून को लागू करने के लिए इनके पसीने छुट जाएंगे और यह बात स्वयं समस्त भाजपा नेता मंत्री जानते है,बावजूद यह कानून विधानसभा मे लागू करना वास्तव मे धर्म की राजनीति भट्टी पर रोटी सेकने जैसा है,क्यूंकि आज से 10 साल पहले भी ऐसे कानून विधानसभा पर पास किया गया डॉ. रमन सिंह के सरकार मे जिसके बाद मामला कोर्ट मे आज तक पेंडिंग है और तो और भारत के कई राज्यों मे ऐसे ही कानून बना और कई निर्दोष लोगो पर मनमाने गिरफ़्तारी प्रताड़नाए किया जा रहा था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट मे याचीका करताओ ने याचीका लगा के मामले मे न्याय की अपील किये, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मसले पर गंभीरता दिखाते हुवे देश के 12 राज्यों को जवाब देहि नोटिस जारी कर 4 हफ्तों मे जवाब माँगा था,और नोटिस मे छत्तीसगढ़ राज्य का भी नाम शामिल है,बावजूद यह कानून विधानसभा मे लागू करने का मकसद केवल राज्य के ईसाई समुदाय के लोगो को डराने का असफल प्रयास है,और इस असवैधानिक कानून का हम पुर जोर विरोध करते है,केवल राजनीति रोटी सेकने के मकसद से यह कदम भाजपा का उठाना बेहद चिंता जनक है
वही भवानी ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाते हुवे कहा है की छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार केवल धर्म की राजनीति करने का काम कर रही है और असली मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटका रहा है जो चिंता का विषय है राज्य के लिए, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य मे कई सारी समस्या है, उस पर काम ना करके ऐसे धर्मांतरण कानून को बना के विधानसभा मे पास करके केवल टाइम पास करने का काम कर रही है भाजपा,जो बिलकुल भी उचित नहीं है हम इस कानून का विरोध करते है

0 Comments