Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्मांतरण का काला कानून की प्रति जलाकर विरोध दर्ज करना मतलब हजारो निर्दोष लोगो को फसाने की चाल पर करारा जवाब देना, अमित जोगी को छत्तीसगढ़ युवा मंच संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने दिया धन्यवाद, कहा ऐसे विषम परिस्थिति मे जो समाज के साथ खड़ा हम ऐसे कार्य पर देंगे पूर्ण समर्थन और देंगे धन्यवाद

 


नरेन्द्र भवानी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी को दिया धन्यवाद, छत्तीसगढ़ मे भाजपा द्वारा धर्मांतरण का काला कानून विधानसभा मे पास होने के बाद उस कानून के प्रति को जला कर जोगी ने किये विरोध यह विरोध कई निर्दोष लोगो को फसाने की चाल से बजाएगा - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच



मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेस पार्टी सदस्य नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर कहा है की, छत्तीसगढ़ मे भाजपा द्वारा धर्मांतरण का काला कानून विधानसभा मे पास होने के बाद उस कानून के प्रति को जला कर जोगी ने किये विरोध,यह विरोध कई निर्दोष लोगो को फसाने की चाल से बजाएगा


भवानी ने खुले तौर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्यासी अमित जोगी को धन्यवाद इस बयान के माध्यम से कहा है, यह धर्मांतरण का काला कानून जो संविधान विरुद्ध ड्राफ्टिंग कर विधानसभा मे पास किया गया है उस कानून का प्रति को बकायदा राज भवन के सामने जलाकर उस कानून का विरोध करके जोगी जी ने आने वाले समय हजारो निर्दोष लोगो को फसाने की चाल पर करारा जवाब दिया है जिसके लिए मै उन्हें पुनः धन्यवाद देता हूँ


नरेन्द्र भवानी ने बयान मे बताया है की यह कानून ठीक वैसे ही कानून है जो उत्तर प्रदेश मे लागू था कई सैंकड़ो हजारो निर्दोष लोगो पर इस कानून का स्तेमाल करके युवक, युवती, बुजुर्ग, महिला, पुरुष, जो केवल ईसाई समुदाय या मुस्लिम समुदाय से आते है उन पर यह कानून का स्तेमाल कर जेल की हवा खिलाई गई, जबकि यह मासूम लोग पर कोई अपराधी केस तक दर्ज नहीं था बावजूद उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ठीक ऐसा ही कानून पारित कर खूब अत्याचार किये धर्म के नाम पर, हालाकी एक सच्चाई यह भी है की एक मामले मे उन गिरफ़्तारी पर कोई सबूत तक पेश नहीं किया जा सका और ना ही जबरन धर्मांतरण का आरोप सिद्ध कर पाए पर उस कानून का भरपूर उपयोग कर ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगो पर अत्याचार किया गया जिसके बाद इस मामले को लेकर कुछ याचीका करताओ ने याचीका डाल सुप्रीम कोट के पास न्याय की अपील किये और सुप्रीम कोट ने भी उस कानून के खिलाफ लिखित जवाब सरकार से माँगा और तो और जितने भी मामले दर्ज किये गए थे सभी मामलो पर एफ आई आर रद करके सभी निर्दोष लोगो को बरी करने का आदेश तक दें दिए जिसके बाद सरकार अब वहां कंट्रोल मे है


भवानी ने बताया है की छत्तीसगढ़ मे भी जिस तरह धर्मांतरण कानून का ड्राफ्टिंग किया गया है बेहद चिंता जनक है, जबकि भारतीय संविधान स्वयं कहता है की संविधान मे मिले मूल अधिकार को चोटिल पहुंचा और दूसरा कोई कानून नहीं बन सकता पर यह ड्राफ्टिंग मे ऐसा नहीं है संविधान से मिले मौलिक अधिकार व धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार को खंडित करते हुवे मनमाने कानून मे शब्दों को लिखा गया आए बाए सजा, जुर्माना, जरुरी सेवा जैसा अस्पताल मे इलाज, स्कुल मे पढ़ाई जैसे सेवा भाव कार्य को अपराध की श्रेणी मे डाला गया है यह बेहद चिंतनीय विषयक है, छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार द्वारा इस कानून मे केवल दो समुदाय को निशाना बनाने का काम किया है ईसाई समुदाय और मुस्लिम समुदाय यह बेहद निंदनीय कृत्य है, इसका पुर जोर विरोध होगा कोई मनमाने छत्तीसगढ़ मे नहीं चलेगी, आने वाले समय मे इसका असर देखने को जरूर मिलेगा


भवानी ने सपष्ट कहा है की जो बेबस पीड़ित शोषित समाज के हाथ को मजबूत करने का काम करेगा हम उसका उस कार्य का समर्थन और धन्यवाद खुल के देंगे, इस मसले मे दूर दृष्टि से देखा जाए तो भविष्य मे बहुत से ईसाई समुदाय से जुड़े धार्मिक गुरु लोगो पर कई फर्जी केस दायर किये जाएंगे अगर यह कानून लागू हो जाता है तो बावजूद ऐसी विषम परिस्थिति मे भी हम कंधे से कंधे मिलाकर हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे, इस कानून को लागू होने नहीं देंगे चाहे कोई भी आंदोलन करना पड़े, न्यायालय तक जाना पड़े

Post a Comment

0 Comments